फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्रबंधन के खिलाफ गेट पर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से दिये गए आश्वासन के बाद भी शिक्षक डॉ. आलोक सिंह की बहाली न किए जाने के रोष स्वरूप ऑक्टा संघ द्वारा यह आंदोलन शुरू किया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि 6 माह से महाविद्यालय प्रबंधकों द्वारा के शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। शिक्षक की सस्पेंशन को समाप्त करने की बात कही गई थी। 2 माह पहले जांच पूरी कर ली गई है। आश्वासन भी दिया गया कि इसे समाप्त कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हमारा साथी अभी भी निलंबित है। शिक्षक संघ इकाई द्वारा हम सभी आंदोलन करेंगे। आज से यह पहला चरण है। 6 से 12 फरवरी तक यह है आंदोलन रहेगा। इसके बाद यदि कोई निर्णय नहीं निकलता है तो प्रदेश स्तर के संगठन के एक बैठक बुलाकर के लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों 5 जिलों के महाविद्यालय के साथी शामिल होकर बड़ा आंदोलन करेंगे। शिक्षक संघ का कहना है कि प्रबंधन की यह कार्रवाई अनुचित है और वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि निलंबित शिक्षक को तुरंत बहाल किया जाए और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





