टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक एकजुट, पोस्टकार्ड अभियान से शुरू होगा आंदोलन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

टेट अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक एकजुट, पोस्टकार्ड अभियान से शुरू होगा आंदोलन

देवरिया। शिक्षक भवन में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश संयोजक एवं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने की। बैठक में जनपद के लगभग सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की अनिवार्यता के विरोध में विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यह केवल जनपद या प्रदेश का नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है। इसलिए इस लड़ाई को जनपद से शुरू कर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक अनिल यादव ने कहा कि महासंघ इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगा और किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिव्यू पिटीशन की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकीलों का पैनल खड़ा किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे टेट को लेकर भयभीत न हों। साथ ही राज्य सरकार से मांग की कि वह केंद्र सरकार से वार्ता कर शिक्षकों के हित में जल्द समाधान निकाले, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन की रणनीति बताते हुए कहा कि प्रथम चरण में 9 मार्च से 15 मार्च तक पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शिक्षक महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को पत्र व ई-मेल भेजकर अपनी बात रखेंगे। दूसरे चरण में जनपदों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि तीसरे चरण में 3 मई को लखनऊ घेराव किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो मानसून सत्र के दौरान संसद भवन का घेराव किया जाएगा।

बैठक में उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह और महामंत्री नंद लाल प्रसाद ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है और इसे हर मोर्चे पर लड़ा जाएगा। सेवा निवृत्त शिक्षक परिषद के जिला महामंत्री सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक भी इस आंदोलन में शिक्षकों के साथ खड़े हैं।उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती हेमा त्रिपाठी और महामंत्री फनिंद्र मणि ने कहा कि नियुक्ति के समय सभी योग्यताओं को पूरा कर शिक्षकों ने नौकरी प्राप्त की है, ऐसे में बाद में टेट को अनिवार्य बताना पूरी तरह अनुचित है। अटेवा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षकों के पक्ष में जमीनी स्तर से लेकर न्यायालय तक मजबूत पैरवी की जाएगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिला मंत्री सतेन्द्र सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक भी बेसिक शिक्षकों के साथ खड़े हैं। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय और जिला अध्यक्ष विज्ञान सिंह ने कहा कि सरकारें शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही हैं।

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ (विजय गुट) के जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अविषेक गुप्ता, मंत्री अजित यादव, उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, मनोज मिश्रा, बीटीसी के जिला अध्यक्ष गेना यादव, वृजलाल, कृपा नारायण सिंह, सतेन्द्र सिंह, रविंद्र सिंह, मारकंडेय सिंह, प्रदीप, रवि, साहबलाल पटेल, अली अहमद, दीनदयाल, नरेंद्र सिंह, अशोक साहनी, अमरनाथ, असरफ अली, गिरीश, नवनाथ, इंद्रसेन, राम प्यारे, ईश्वर सहित विभिन्न संगठनों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment