ढकवा (प्रतापगढ़), । लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर आसपुर देवसरा के ढकवा में रविवार दोपहर कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला, उसका 10 साल का नाती और ऑटो चालक घायल हो गए।
जौनपुर सिंगरामऊ सेतापुर निवासी राकेश मिश्र की पत्नी मीरा मिश्रा अपने 10 वर्षीय नाती देव मिश्रको साथ लेकर ऑटो से चांदा सुल्तानपुर दवा लेने जा रही थी। रास्ते में आसपुर देवसरा के नगर निवासी जगदीश प्रताप सिंह की पत्नी निजी स्कूल की शिक्षिका किरन सिंह भी ऑटो में बैठ गईं। ऑटो जैसे ही नगर पंचायत ढकवा फोर लेन पर पूरा ढकवा मोड़ पर पहुंचा सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो चालक सहित सभी घायल हो गए। सूचना पर ढकवा चौकी प्रभारी अवधराज यादव पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चांदा भेजा। वहां किरन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेजवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






