कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या, आज कल एआई लर्निंग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या

लखनऊ। प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में सभी स्तरों के राज्यकर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन लिखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जेनरेट की जाएगी। समूह क, ख व ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्व-मूल्यांकन आख्या 31 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। समूह घ के कार्मिकों की वार्षिक प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी दर्ज करेंगे।

प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकर्ता अधिकारी क्रमशः 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपना-अपना मंतव्य अंकित करेंगे। निर्धारित अवधि तक संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमेंट नहीं लिखा तो यह ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगा।


आज कल एआई लर्निंग

प्रदेश में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म (iGOT Karmayogi) पर चार घंटे की एआई (AI) से संबंधित लर्निंग पूरी करने के लिए कहा गया है। कार्मिक विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक 7 व 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आईजीओटी पोर्टल पर यह कोर्स पूरा करें।


मुख्य तिथियां एक नज़र में:

विवरण अंतिम तिथि
प्रक्रिया जनरेशन 30 अप्रैल
स्व-मूल्यांकन (Self-Appraisal) 31 मई
प्रतिवेदक अधिकारी का मंतव्य 31 जुलाई
समीक्षक अधिकारी का मंतव्य 30 सितंबर
स्वीकर्ता अधिकारी का मंतव्य 31 दिसंबर
AI लर्निंग कोर्स (iGOT) 7-8 अप्रैल (शाम 4-6 बजे)

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment