स्कूल नहीं आ रहे 30% से ज्यादा बच्चे, बिना किताब के हो रही पढ़ाई – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

स्कूल नहीं आ रहे 30% से ज्यादा बच्चे, बिना किताब के हो रही पढ़ाई

​श्रावस्ती, टीम

स्कूल चलो अभियान भी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति नहीं सुधार रही है। कहीं 20 तो कहीं पर 30 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल आ रहे हैं। स्कूलों में एमडीएम लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है और बच्चों को किताबों का वितरण नहीं किया गया है।

​विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत देवरनिया के प्राथमिक विद्यालय बरगदही में सोमवार को रसोइयां भोजन बनाती मिली। इस विद्यालय में 64 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन मात्र 5 बच्चे पढ़ते मिले। शिक्षकों ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई मड़ाई चल रही है और इस विद्यालय के चारों तरफ खुले मदरसों की वजह से यहां उपस्थिति कम रहती है।

​इकौना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कटरा में पंजीकृत 227 के सापेक्ष 163 छात्र मौजूद रहे। इस विद्यालय में बच्चों को पुस्तकें वितरण किया जा चुका है। प्रधानाध्यापक मंजू यादव, सहायक अध्यापक नाज़िश अख्तर व आशुतोष गुप्ता मौजूद रहें। सहायक अध्यापक सरिता मिश्रा मातृत्व अवकाश पर है शिक्षा मित्र चौधरी आशा सिंह विद्यालय में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रही। मीनू के अनुसार एम डी एम बन रहा है।

​प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ गुलरिहा में पंजीकृत 86 के सापेक्ष 70 बच्चे मौजूद रहें। छात्रों को पुस्तकें वितरण कर दिया गया हैं। यहां भी गैस सिलेंडर न मिलने के कारण मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा हैं। प्रधानाध्यापक सोनी मिश्रा और शिक्षा मित्र पवन कुमार मिश्रा मौजूद रहें।

​प्राथमिक विद्यालय चक्र भण्डार में पंजीकृत 58 छात्रों के सापेक्ष 50 छात्र मौजूद रहें। बच्चों को पुस्तक के वितरण कर दिया गया हैं। कम्पोजिट विद्यालय भिट्ठी में पंजीकृत 360 छात्रों में से 201 छात्र मौजूद रहें। यहां भी छात्रों को पुस्तकें वितरण किया जा चुका हैं प्रधानाध्यापक शशि किरण त्रिपाठी, सहायक अध्यापक संजय सिंह, अनुपमा वर्मा तथा शिक्षा मित्र आत्म प्रकाश द्विवेदी मौजूद रहें।

​यहां गैस सिलेंडर न होने से मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा हैं। प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में पंजीकृत 180 छात्र के सापेक्ष 112 छात्र मौजूद रहें। प्रधानाध्यापक मिथलेश मिश्रा, सहायक अध्यापक निकहत फातमा और शिक्षा मित्र सुधा देवी मौजूद रहीं।

​विकास खंड गिलौला के प्राथमिक विद्यालय धैंसरा में कुल चार शिक्षक हैं। स्कूल में 95 बच्चे नामांकित हैं, जिसमें से मात्र छह बच्चे उपस्थित रहे। इस साल दो बच्चों का नाम लिखा गया है। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में अभी किताब नहीं मिली है। खाना चूल्हे पर बन रहा बच्चों कुल संख्या 109 है जिसमें 25 बच्चे उपस्थित रहे। यहां भी दो बच्चों का एडमिशन हुआ है।

​विकास क्षेत्र जमुनहा के कंपोजिट स्कूल परसोहना में 140 पंजीकृत बच्चों के स्थान पर 105 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि कंपोजिट विद्यालय लाल बोझा में 214 पंजीकृत छात्रों में से 127 छात्र मौजूद रहे। जमुनहा के ही प्राथमिक विद्यालय डलवा में 127 के स्थान पर 102 छात्र उपस्थित रहे।

​फोटो कैप्शन: उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या कटरा में पढ़ाती शिक्षिका।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment