जमुनहा (श्रावस्ती) : जमुनहा बाजार स्थित निजी विद्यालय में शिक्षिका ने कक्षा एक के छात्र की प्लास्टिक की पाइप से पिटाई कर दी थी। छात्र के शरीर पर इसके निशान बने थे। ‘दैनिक जागरण’ ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। बीईओ जमुनहा ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
जमुनहा बाजार निवासी दुर्गेश जायसवाल का पुत्र देवांश जायसवाल बाजार स्थित जीनियस गेट-वे पब्लिक में कक्षा एक छात्र है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर शिक्षिका ने प्लास्टिक की पाइप से उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। कलम चुभो कर घायल भी कर दिया था। ‘दैनिक जागरण’ ने पांच जुलाई के अंक में ‘निजी विद्यालय में शिक्षिका की पिटाई से छात्र जख्मी’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है। विद्यालय प्रबंधक शिवम मौर्य ने बताया कि शिक्षिका को बर्खास्त कर हटा दिया गया है। इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट है। जमुनहा खंड
शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान लेते हुए बाल अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम व मान्यता के शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में विद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





