फंदे से लटका मिला अनुदेशिका का शव

primarymaster.in


 फंदे से लटका मिला अनुदेशिका का शव

सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी के मदारपुर रोशन जमा खां गांव में बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तै ना त अनुदेशिका का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। मृतका के चाचा ने मधुरिमा फाइल फोटो ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर पर मृतका की मां की सहमति के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रामसनेहीघाट के भीखरपुर गांव के ■ स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह की पुत्री मधुरिमा • सिंह (34) का विवाह आठ साल पहले – कोठी क्षेत्र के मदारपुर रोशन जमा खां गांव ■ निवासी संदीप सिंह से हुआ था। मधुरिमा ■ मायके में भीखरपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशिका थी। उसने हाल ही – में अपने ससुराल क्षेत्र के ब्लॉक सिद्धौर में ■ तबादला करवाया था।

बृहस्पतिवार भोर मधुरिमा का शव ससुराल में कमरे के अंदर छत के कुंडे से बंधे साड़ी के फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की मौत सात वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। मायके में केवल उसकी मां निर्मला हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

पुलिस ने जब गुजरात में रह रही मां से पूछा तो उन्होंने इस तहरीर पर सहमति नहीं जताई। फिलहाल पुलिस ने पति संदीप को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ कोठी संतोष सिंह ने बताया कि मां द्वारा तहरीर देने पर केस दर्ज किया जाएगा।

बिलख रहा मासूम

पुलिस के अनुसार मृतका मधुरिमा भीखरपुर गांव में पूर्व विधायक रहे कृष्णमगन सिंह के परिवार से ताल्लुक रखती है। मृतका का आठ वर्षीय पुत्र व्योम मां के बिन बिलख रहा है। बताते है कि मृतका की मां से जमीन को लेकर परिवार के लोगों का विवाद भी चल रहा है।

फंदे से लटका मिला अनुदेशिका का शव

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment