प्रयागराज, उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने खेल कोटे के तहत 46 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 23 अलग अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए की जा रही है, जिनमें क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल शामिल हैं।
भर्ती तीन अलग-अलग वेतन स्तरों (पे लेवल) पर की जाएगी। लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) में सबसे अधिक 25 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कुश्ती, हॉकी, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, स्वीमिंग और बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। लेवल-2/3 (ग्रेड पे 1900/₹2000) में 16 पदों पर भर्ती होगी। इसमें हॉकी, क्रिकेट, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और जिम्नास्टिक के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेवल-4/5 (ग्रेड पे 2400/₹2800) में पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो, लॉन टेनिस और शूटिंग शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में खिलाड़ियों को कुल 100 अंकों के आधार पर परखा जाएगा। ट्रायल 40 अंक, खेल उपलब्धि 50 अंक और शैक्षणिक योग्यता 10 अंक है। जो खिलाड़ी ट्रायल में ‘फिट’ पाए जाएंगे, वही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। उम्मीदवार एनसीआर की वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष तो शैक्षिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






