नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती के लिए TET अनिवार्य नहीं, यूपी में अनिवार्यता पर 8उठे सवाल
प्रयागराज। शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती में बीपीएड डिग्रीधारकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता को लेकर उत्तर प्रदेश में विवाद गहराता जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि देश में नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं है, जबकि उत्तर प्रदेश में TGT भर्ती के लिए बीपीएड डिग्रीधारकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू कर दी गई है।
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में TET की अनिवार्यता नहीं
अभ्यर्थियों के अनुसार, देश में जहां भी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती होती है, वहां उनके लिए टीईटी अनिवार्य नहीं है। यही व्यवस्था केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में भी लागू है।
इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में शारीरिक शिक्षा विषय की TGT भर्ती में बीपीएड डिग्रीधारकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने पर अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध जताया है।
आयोग ने शासन को लिखा पत्र
विरोध के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस अर्हता में संशोधन के लिए शासन को पत्र भेजा है। आयोग ने अपर मुख्य सचिव (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) को पत्र भेजकर मामले पर विचार करने का अनुरोध किया है।
अभ्यर्थियों का तर्क है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की ओर से शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी का कोई प्रावधान नहीं है।
शासन के फैसले पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर
अब बीपीएड डिग्रीधारकों को शासन के निर्णय का इंतजार है। यदि शासन की ओर से आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो शारीरिक शिक्षा विषय की TGT भर्ती में अभ्यर्थियों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत मिल सकती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





