प्रतापगढ़। पछुआ हवाओं के
चलने से गलन बढ़ा गई है। सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास हुआ। दिन का तापमान स्थिर रहा तो रात के तापमान का पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। जिले में कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है।
कुछ दिनों से पुरवा हवाओं ने गरमाहट पैदा कर दी थी। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज गति से हवाएं चलीं। सुबह गलन भरी ठंड रही। बुधवार के सापेक्ष बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




