शासन से जिला बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश मिले कई शिक्षकों का समायोजन या स्थानांतरण किया जाएगा
शिक्षकों की तैनाती
नोएडा, परिषदीय स्कूलों में अब न्यूनतम दो शिक्षक अनिवार्य रूप से तैनात होंगे। जहां अधिक शिक्षक होंगे, उनका समायोजन किया जाएगा या दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किए जाएंगे। इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर शासन से जिला बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश मिले हैं।
महिला अध्यापिकाओं के लिए दिशा-निर्देश
शासन की ओर से मिले निर्देश में कहा गया है कि जनपदीय समिति अध्यापक को किसी दूसरे विद्यालय में फिर से तैनात कर सकेगी, ताकि हर विद्यालय में कम से कम दो अध्यापकों को तैनात किए जा सकें। यदि किसी महिला अध्यापिका को पुनः तैनात किए जाना है तो जिला स्तरीय समिति को ध्यान रखना होगा कि महिला अध्यापिका को उसी विकास खंड में तैनात किया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है तो निकटतम विकास खंड में तैनात किया जाए। अभी उन विद्यालयों में शिक्षकों को पुनः तैनात नहीं किया जाएगा, जहां 30 अप्रैल तक दो शिक्षक तैनात हैं। जिन शिक्षकों का स्थानांतरण प्रस्तावित है, वह 13 मई तक ऑफलाइन माध्यम से जनपदीय समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी कारणवश आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शन की तारीख छह मई के बाद की है, तो उसके बाद सात दिन तक ऑफलाइन माध्यम से जिला स्तरीय समिति के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।
शिक्षकों का समायोजन 30 अप्रैल तक किया जाएगा।
महिला अध्यापिका को उसी विकास खंड में तैनात किया जाना चाहिए, यदि संभव न हो तो निकटतम विकास खंड में।
शिक्षकों को 13 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






