हर दिन हाजिरी का ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर होगा अपलोड
– शत प्रतिशत शिक्षा देने के लिए की जा रही नई पहल
– संपूर्ण कोर्स व विभिन्न दिनचर्या को लेकर छात्राओं को किया जाएगा जागरूक
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब एक दिन में तीन बार हाजिरी लगाना अनिवार्य हो गया है। साथ ही हर दिन आॉनलाइन उपस्थिति का ब्योरा भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। मोबाइल पर चेहरा दिखाकर यानी फेस डिटेक्शन सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
जिले में वर्तमान में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें अब छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ को एक दिन में तीन बार उपस्थिति लगाना अनिवार्य होगा। हर दिन ऑनलाइन उपस्थिति का ब्योरा भी प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विद्यालयों में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं स्टॉफ के अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार मिलने के बाद यह सख्ती की जा रही है। मोबाइल पर चेहरा दिखाकर यानी फेस डिटेक्शन सिस्टम के माध्यम से भी उपस्थिति दर्ज होगी। ऐसे में शिक्षक भी पढ़ाई को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं कर पाएंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा का निर्देश है कि छात्रों के साथ शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी मिलती रही हैं। ऐसे में सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में उपस्थिति पर सख्ती की जाए। सभी को प्रतिदिन सुबह, दोपहर एवं रात में उपस्थिति दर्ज कर इसका ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर आनलाइन भेजना होगा। जबकि छात्राओं की भी तीन बार हाजिरी लगाई जाती है। जिससे छात्राओं की शिक्षा में और भी गुणवत्ता लाया जा सके। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में आवासीय सुविधा में रहने वाले शिक्षक व छात्राओं की तीन बार हाजिरी लगाने को लेकर उच्चाधिकारियों का आदेश है। 21 जून से यह विद्यालय खुल जाएंगे और स्टॉफ आ जाएगा, छात्राओं को एक जुलाई माह में बुलाया गया है। हाजिरी को लेकर शिक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






