अलीगढ़ में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, भतीजे ने रंजिश में घात लगाकर किया वार… फरार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अलीगढ़ के जाकिर नगर में ईद से ऐन पहले शुक्रवार देर रात 30 वर्षीय शिक्षक आमिर की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह नमाज पढक़र घर लौट रहा था।

तभी घर के पास ही घात लगाए बैठे खानदानी भतीजे ने सीने में गोली मार दी। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। देर रात तक जांच पड़ताल जारी थी। आरोपियों की तलाश में टीम जुट गई थी। 

क्वार्सी क्षेत्र के जाकिर नगर गली नंबर 7 निवासी आमिर चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एक बेटी व एक बेटे का पिता आमिर इलाके में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। 

शुक्रवार देर रात करीब 9:45 बजे वह इलाके की मस्जिद से पर नमाज पढक़र घर लौट रहा था। तभी घात लगाए बैठे अपराधी भतीजे ने घेर लिया और सीने में गोली मार दी।  

फायर व चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्रित हुए। तब तक आरोपी वहां से भाग गए। शोर पर परिजन भी आ गए। आनन फानन आमिर को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।  

इस सूचना पर एसपी सिटी, सीओ तृतीय, क्वार्सी पुलिस, फील्ड यूनिट आदि भी पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ व जांच जारी थी। 

जांच में उजागर हुआ कि आरोपी परिवार की आमिर के परिवार से आपसी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपी ने पूर्व में एलान कर दिया था कि तुमको ईद से पहले मार देंगे। इसी क्रम में ये हत्या की गई है। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment