प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 11 दिनों से बेमियादी धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने 13 जून को चौथे महाधरने की घोषणा की है। शनिवार को डीएलएड छात्रों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से आयोग तक मार्च भी निकाला। छात्रों ने कहा कि पहले प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पास थी और इसके बाद इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सौंप दी गई, लेकिन अपने गठन के दो साल बाद भी आयोग नई भर्ती शुरू नहीं कर सका।
28 मई को महाधरने के साथ
आंदोलन की शुरुआत करने के बाद अभ्यर्थियों ने 13 जून को चौथा महाधरना देने का निर्णय लिया है। धरने का नेतृत्व कर रहे डीएलएड प्रशिक्षित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने कहा, जब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है, तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया और छात्रों को आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






