स्पेशल टीईटी को कार्ययोजना शीघ्र
प्रयागराज । चार साल बाद दो से चार जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) कराने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से स्पेशल टीईटी कराने की घोषणा की थी। उसके बाद शासन के अधिकारियों ने चयन आयोग से स्पेशल टीईटी की कार्ययोजना मांगी थी।
आयोग के स्तर पर फिलहाल कार्ययोजना बनाई जा रही जिसे जल्द ही मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्यता संबंधी आदेश से 1.86 लाख परिषदीय शिक्षक प्रभावित हैं। हालांकि इनमें से तमाम ने सीटीईटी पास कर ली है। जुलाई में आयोजित टीईटी में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों के पास होने की उम्मीद है। ऐसे में स्पेशल टीईटी में एक लाख के आसपास के प्रतिभाग की ही उम्मीद है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





