गणित-विज्ञान के सिद्धांतों को जीवन की समस्याओं को जोड़ना सीखेंगे विद्यार्थी

primarymaster.in


 गणित-विज्ञान के सिद्धांतों को जीवन की समस्याओं को जोड़ना सीखेंगे विद्यार्थी

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए आईआईटी गांधीनगर के सेंटर फार क्रिएटिव लर्निंग (सीसीएल) के सहयोग से ‘3030 एकलव्य-कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ ऑनलाइन श्रृंखला शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसमें कक्षा छह व उससे ऊपर के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कुल आठ ऑनलाइन सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र 15 अगस्त को शाम चार बजे ‘कंप्यूटेशनल थिंकिंग एंड एआई विद मैच बॉक्स’ विषय पर होगा, जबकि शेष सात सत्र हर रविवार शाम चार बजे से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, पैटर्न पहचान, रचनात्मकता और एआई की व्यावहारिक समझ विकसित करना है। प्रश्न-आधारित गतिविधियों और स्टेम आधारित शिक्षण के माध्यम से छात्र गणित और विज्ञान के सिद्धांतों को दैनिक जीवन की समस्याओं से जोड़ना सीखेंगे। इससे उनमें एल्गोरिथमिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भविष्य की तकनीक के अनुरूप कौशल विकसित होंगे। कार्यक्रम स्वैच्छिक है, पंजीकरण निःशुल्क लेकिन अनिवार्य है। लाइव सत्र हिंदी में होंगे। सीबीएसई ने सभी संबद्ध विद्यालयों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस ज्ञानवर्धक पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है। सीबीएसई के मेरठ सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर के अनुसार कार्यक्रम से छात्र गणित और विज्ञान के सिद्धांतों को अपने आसपास की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ना सीखेंगे।

सीबीएसई के अनुसार बोर्ड पहले ही कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटेशनल थिंकिंग और एआई का पाठ्यचर्या ढांचा जारी कर चुका है। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इसे शिक्षक प्रशिक्षण की प्रमुख थीम भी बनाया गया है। देशभर में 450 से अधिक जिला स्तरीय विचार-विमर्श आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित किया जा सके। विशेष बात यह है कि अभिभावक भी बच्चों के साथ देख व प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करें पंजीकरण: एकलव्य के लिए पंजीकरण https://eklavya.iitgnandhinagar.ac.in पोर्टल पर चल रहे हैं। इस लिंक पर प्रतिभागी को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डालकर पंजीकरण कराना है। सहभागिता और प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए 400 रुपये और उसपर कर जोड़कर शुल्क भुगतान करना होगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंजीकरण के बाद निःशुल्क देखा जा सकता है। प्रसारण CCL IITGN नामक यूट्यूब चैनल पर होगा।

15 को शुरू होगी थिंकिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ऑनलाइन श्रृंखला

गणित-विज्ञान के सिद्धांतों को जीवन की समस्याओं को जोड़ना सीखेंगे विद्यार्थी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium The Ark | WordPress Theme made for Freelancers The Artist – Clean Responsive Portfolio WordPress The DMCS – WooCommerce Theme The Event Calender for AMP The Events Calendar Pro Community Events Addon The Events Calendar Pro Community Tickets Addon The Events Calendar Event Tickets Plus The Events Calendar Eventbrite Tickets The Events Calendar Filter Bar The Events Calendar PRO WordPress Plugin