सहायक अध्यापक भर्ती में एनआईओएस से डीएलएड को भी मौका

primarymaster.in


सहायक अध्यापक भर्ती में एनआईओएस से डीएलएड को भी मौका

प्रयागराज, शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 11508 सहायक अध्यापक भर्ती और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सम्बद्ध प्राइमरी प्रभाग में सहायक अध्यापक के 897 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दोबारा बढ़ा दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर अब एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार के लिए संशोधन की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सेवारत एनआईओएस डीएलएड शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन का अंतिम अवसर दिया गया है। अभिषेक पाठक व 44 अन्य की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट के पांच नवंबर के आदेश के अनुपालन में एनआईओएस से डीएलएड (ओडीएल) सभी सेवारत अध्यापकों को आवेदन की अनुमति दी गई है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन हाईकोर्ट के अंतिम आदेशों के अधीन रहेगा।

आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे सेवारत अध्यापक, जो दस अगस्त 2017 को सेवा में थे तथा एक अप्रैल 2019 के पूर्व एनआईओएस से 18 माह की डीएलएड-ओडीएल किए हैं, वे आयोग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आयोग का आवेदन पोर्टल शुक्रवार से पुनः क्रियाशील कर दिया गया है।

इस भर्ती की लिखित परीक्षा आगामी तीन एवं चार दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले शिक्षाशास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) तथा चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में स्नातक (बीएलएड) उपाधिधारकों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर से एक सप्ताह के लिए विस्तारित करते हुए अब चार नवंबर की गई थी।

सहायक अध्यापक भर्ती में एनआईओएस से डीएलएड को भी मौका

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Urbanize - Urban Planning Designer Elementor Template Kit UrbanPoint – House Selling & Rental WordPress Theme Urim – Creative Agency WordPress Theme URL to RSS – Custom Curated RSS Feeds, RSS From Any Site Urna – All-in-one WooCommerce WordPress Theme Uruana – Multi Store Responsive WordPress Theme Urusin – Business Consulting Elementor Template Kit Use-your-Drive | Google Drive Plugin for WordPress User Profile Elementor User Role Editor Pro