बिस्कोहर(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बलराम त्रिपाठी पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। वह भनवापुर ब्लॉक के हरनाखुरी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था।
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि 7 सितंबर 2024 को भनवापुर के बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने 8 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन शिक्षकों पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इनमें आरोपी बलराम त्रिपाठी गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र स्थित सैदनपुर गांव का रहने वाला है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बलराम त्रिपाठी को कोहरौडा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया है जहां उसे जेल भेज दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





