चिन्हित परिवारों को वरीयता पर दें लाभ मुख्य सचिव
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवारों में 11.10 लाख के पास घर नहीं हैं। इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में शीर्ष प्राथमिकता पर शामिल किया जाए।
राशन कार्ड, पीएम जन आरोग्य योजना, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न पाने वाले परिवारों को वरीयता पर लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने जिलों के सीडी रेशियो बढ़ाने में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिए। जीरो पावर्टी अभियान के तहत सभी जनपदों से लगभग 13.5 लाख परिवारों को चिन्हित किया गया है। सत्यापन के बाद 13.22 लाख परिवारों का डाटा उपलब्ध है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





