जमुनहा (श्रावस्ती) :
मल्हीपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को शौच जा रही कक्षा पांच की छात्रा को एक युवक शौचालय में घसीट ले गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
मल्हीपुर क्षेत्र के एक गांव की कक्षा पांच की छात्रा कंपोजिट विद्यालय में पढ़ती है। गुरुवार को दोपहर में विद्यालय के अंदर बने शौचालय की ओर जा रही थी। इसी दौरान फतेहपुर बनगई गांव निवासी युवक अफजल आ गया और छात्रा
का हाथ पकड़ कर घसीट ले गया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। शुक्रवार को पीड़ता के मौसा ने 1090 पर फोन किया। सूचना मिलते ही मल्हीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जयहरि मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर दी।
मामले को दबाने के लिए परिवार पर बनाते रहे दबाव
जमुनहाः मल्हीपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय परिसर में बने शौचालय में छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विद्यालय प्रबंधन इस मामले को दबाने के लिए पीड़ित परिवार को पूरे दिन विद्यालय में बैठाए रखा। अंत में पीड़िता
की मां से कुछ लिखे एक कागज पर जबरिया अंगूठा लगवा लिया तथा थाना व चौकी पर जाने से रोके रहे। शुक्रवार को पीड़िता के मौसा ने परिवार को साहस दिया और 1090 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





