पहले चूमा हाथ, फिर गंदी हरकत: छुट्टी देने के बहाने बुलाई शिक्षिका, CCTV में कैद हुई बीआरसी कर्मचारी की करतूत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी और अभद्रता का मामला सामने आया है। बीआरसी पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर शिक्षिका ने हाथ चूमने और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने के प्रयास का आरोप लगाया है। सीसीटीवी कैमरे में भी शिक्षिका व कर्मचारी से हो रही वार्ता कैद हुई है। बीएसए ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।

 

पीड़ित शिक्षिका, जो हाल ही में तबादले पर टूंडला आई हैं। उसने बताया कि घर में बीमार सास और पति की देखरेख के लिए उन्हें एक महीने के अवकाश की आवश्यकता थी। बीआरसी पर पोर्टल का काम देखने वाले कर्मचारी ने उन्हें 23 मार्च की सुबह काम के बहाने बुलाया। शिक्षिका जब अपने दो बच्चों के साथ वहां पहुंची, तो आरोपी ने सीसीटीवी का हवाला देकर उन्हें अंदर कमरे में बुलाया और वहां उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए दबोचने का प्रयास किया।

 

शिक्षिका के विरोध करने पर आरोपी कर्मचारी ने एक महीने की छुट्टी स्वीकृत कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह अपने व बच्चों के प्रति काफी भयभीत है। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पिछले पांच वर्षों से यहां संबद्धीकरण पर कार्यरत है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पहले भी बीएसए को पत्र लिखकर इस कर्मचारी पर महिला शिक्षकों से अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुका है। हटाने के बार-बार निर्देशों के बावजूद विवादित कर्मचारी का बीआरसी पर टिके रहना विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

 

टूंडला की खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कर्मचारी को निलंबित कर दिया है और आंतरिक जांच जारी है। सीसीटीवी में खास ऐसा कुछ नहीं है। जो जानकारी आई है एवं पीड़ित शिक्षिका ने बताया है, उसके आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment