प्रयागराज। विभाग के प्रति सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाए जाने, प्रकरण में अपनी स्वेच्छा बरतने, शिक्षिल पर्यवेक्षण करने तथा सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने का दोषी पाए जाने पर कन्नौज के एक खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) को निलंबित कर दिया गया है।
जिले के तालग्राम ब्लाक में पदस्थ बीईओ रमेश चन्द्र चौधरी के विरुद्ध मिली शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई अपर शिक्षा निदेशक कामताराम पाल की ओर से सहायक शिक्षा निदेशक (सेवा-2) डा. ब्रजेश मिश्र ने की है।
निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए प्रकरण की जांच के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। निलंबन अवधि में वह मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कानपुर मंडल कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
इनके अलावा कन्नौज के ही सौरिख ब्लाक के बीईओ विश्वनाथ पाठक से एक शिकायती मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके लिए उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। यह कार्यवाही एक महिला प्रधानाध्यापक द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर की गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






