मोबाइल हैक कर शिक्षक से 45 हजार ठगे, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

कल्याणपुर में साइबर ठगों ने शिक्षिका का मोबाइल हैक कर उसके साथी शिक्षक को मैसेज कर 45 हजार रुपये मांगे। साथी शिक्षक ने बताए गए नंबर पर पैसे भेज दिए। फोन हैक होने की जानकारी हुई तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने बुधवार को कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

केशवपुरम निवासी शिक्षक मनीष कुमार यादव ने बताया कि 26 मार्च को उनके साथ कार्यरत शिक्षिका वंदना अग्रवाल के नाम से व्हॉट्सएप मैसेज आया। इसमें 45 हजार रुपये की सख्त जरूरत बताई गई। पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। मनीष ने बताए गए नंबर पर 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद वंदना की सहकर्मी अंकिता पांडे ने फोन कर मनीष को वंदना का फोन हैक होने की जानकारी दी। ठगी की जानकारी होने पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment