प्रयागराज। डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन कॉलेज आवंटन 11 अगस्त से शुरू होगा। प्रदेश के 67 डायट की 10600 एवं 3304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 152202 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले साल की तुलना में पंजीकरण अधिक हुआ है। पिछले साल 124230 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी राजेन्द्र प्रताप की ओर से जारी काउंसिलिंग कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने के लिए दस अगस्त से 14 सितंबर तक पांच हजार रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। पहले चरण में 11 से 13 अगस्त तक एक से 20 हजार तक रैंक वाले विकल्प देंगे और 14 अगस्त को आवंटन जारी होगा।
14 से 16 अगस्त तक 20001 से 80 हजार तक रैंक वाले और छूटे अभ्यर्थी विकल्प देंगे और उनका आवंटन 19 अगस्त को जारी होगा। 19 से 23 अगस्त तक 80001 से 152202 रैंक वाले और छूटे अभ्यर्थी विकल्प देंगे और उनका संस्थान आवंटन 24 अगस्त को जारी होगा। 17 से 31 अगस्त तक प्रवेश होगा। दूसरे चरण में सात से दस सितंबर तक गैर राज्यों के अभ्यर्थी और ओबीसी, एससी, एसटी व विशेष आरक्षण श्रेणी के आवंटन न पाने वाले अभ्यर्थी विकल्प देंगे और आवंटन 11 सितंबर को जारी होगा।
11 से 15 सितंबर तक एक से 152202 रैंक वाले सभी अभ्यर्थी विकल्प देंगे और उनका आवंटन 16 सितंबर को जारी होगा। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि12 से 24 सितंबर है। 25 सितंबर तक संस्थानों को सीट लॉक करनी होगी नहीं तो प्रवेश मान्य नहीं होगा। प्रशिक्षण 28 सितंबर से शुरू होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






