शिक्षिका की पिटाई से तीसरी कक्षा की छात्रा का हाथ टूटा
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सात वर्षीय छात्रा की डंडे से पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका की मार से बच्ची का हाथ टूट गया। पिता की शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
गोविंदापुर निवासी निजाकत हुसैन के अनुसार, उनकी बेटी द ग्रेंड मदर एपी हाईस्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल में शिक्षिका इफरा ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया। बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर पहुंचे निजाकत का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक इलियास खां ने उनके साथ अभद्रता की और मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
शिकायत के आधार पर सीबीगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




