आगरा, पटियाली के गांव नगला मौजी के रहने वाले अभिषेक कुमार यादव को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयन हो गया है। सिविल सेवा परीक्षा में अभिषेक को 532वीं रैंक मिली है। उनके चयन के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है। शुक्रवार को यूपीएससी का परीक्षा परिणाम आने के बाद पटियाली के नगला मौजी में लोग खुशियां मनाने लगे। पटियाली के गांव रतनपुर ढोंढपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेखा यादव व पिता ब्रजेंद्र मोहन के बेटे अभिषेक यादव ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 532वीं रैंक प्राप्त की है। अभिषेक ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा कायमगंज के विद्यालय में हुई।
कक्षा एक से 12वीं की परीक्षा कायमगंज के सीपी विद्यालय से पास की। उसके बाद अभिषेक ने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश लिया। उन्होंने बीएमएस की परीक्षा 2023 में पास करी। उसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। अभिषेक का दूसरे प्रयास में यूपीएससी में चयन हो गया है। उन्हें 532वीं रैंक मिली है। परिवार को उनके आईपीएस में चयन होने की उम्मीद है। अभिषेक के यूपीएससी में चयन के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है। शुभचिंतक व रिश्तेदार परिवार को बेटे के यूपीएससी में चयन पर बधाई दे रहे हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






