लखनऊ। मई में भीषण गर्मी से राहत रही। नौतपा में भी सूरज के तेवर ढीले रहे, लेकिन अब गर्मी का सितम लोगों को बेहाल कर रहा है। रविवार को आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं, प्रदेश के 23 जिलों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 19 जिलों के लिए सोमवार को लू के थपेड़े चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश भर में रविवार को दिनभर गर्मी का प्रकोप रहा। सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ा। सुबह कामकाजी लोग ही घरों से निकले। लेकिन, दिन बढ़ने के साथ ही बढ़ती गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। बाजारें भी फीकी रहीं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 9 से 11 जून के बीच विंध्य व बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा आगरा मंडल के जिलों में लू चलने की आशंका है। 11 जून के बाद
पूर्वी यूपी में पछुआ हवा थमेगी और पुरवाई चलेगी। इससे पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर फिर देखने को मिलेगा।
19 जिलों में लू की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.
श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म @47.4: नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत रविवार
को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। ऐसा लगा, मानो आसमान से आग बरस रही हो। तपिश ऐसी रही कि दिल्ली व गाजियाबाद में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नोएडा में 40.7 डिग्री रहा। वहीं, 47.4 डिग्री के साथ राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर, बाड़मेर, चूरू में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






