मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

स्नातक प्रथम वर्ष की मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

लखनऊ। राज्य सरकार विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए नियम तैयार करने में जुट गया है। स्नातक प्रथम वर्ष के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के सामने मंगलवार को भी प्रस्तुतिकरण किया गया लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है ।

रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना में होनहार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पिछले दिनों बैठक हुई थी।

इसमें उच्च शिक्षा विभाग को जल्द नियम तैयार बनाने के निर्देश दिए गए थे। विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में करीब नौ लाख छात्राएं हैं और इसमें से मेधावी छात्राओं का चयन किया जाना है। स्नातक प्रथम वर्ष के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर इसका वितरण किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन की उच्च स्तरीय बैठक में मुहर लगाई जाएगी। मेधावी छात्राएं स्कूटी मिलने का इंतजार कर रही हैं और शासन चाहता है कि जल्द इसके लिए ठोस नियम तैयार कर उसका वितरण शुरू किया जाए। फिलहाल पहले चरण में 50 हजार छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की तैयारी है। मुफ्त स्कूटी वितरण पर 400 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। आगे चरणबद्ध ढंग से मेधावी छात्राओं को स्कूटी का वितरण करने को बजट की व्यवस्था की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment