डेढ़ साल से 1003 नोटिसें लंबित शिक्षकों ने नहीं दिया जवाब

primarymaster.in


 डेढ़ साल से 1003 नोटिसें लंबित शिक्षकों ने नहीं दिया जवाब

लखीमपुर : स्कूलों में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों को जारी की गईं 1003 कारण बताओ नोटिसें डेढ़ साल से अधिक समय से लंबित हैं। मानव संपदा पोर्टल पर संबंधितों की

आइडी पर नोटिस भेजी गईं, लेकिन अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया। शासन स्तर से इसकी मानीटरिंग होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने सभी संबंधितों को नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। निर्धारित अवधि में जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए शासन ने जिला और ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स के अधिकारी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करते हैं। अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की जाती है। इनको संबंधित कर्मचारी के मानव संपदा पोर्टल पर

दर्ज आइडी पर भेजा जाता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फरवरी 2025 से बड़ी संख्या में नोटिसें पोर्टल पर लंबित हैं। संबंधित शिक्षक और अन्य कर्मचारी न तो इन नोटिसों को देख रहे हैं और न ही उनका जवाब दे रहे हैं। इसके कारण पोर्टल पर इनका स्टेटस टीचर लेवल पर पेंडिंग प्रदर्शित हो रहा है।

मानव संपदा पोर्टल पर लंबित नोटिसों की स्थिति की शासन स्तर से मानीटरिंग की जा रही है। लंबे समय से जवाब न आने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। बीएसए ने आदेश जारी कर सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कर्मचारियों को नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। विभाग का कहना है कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण जारी नोटिस का जवाब देना संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी है। अब लंबित 1003 नोटिसों के निस्तारण के लिए विभाग ने समय सीमा तय कर दी है।

डेढ़ साल से 1003 नोटिसें लंबित शिक्षकों ने नहीं दिया जवाब

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Me Voy – Photography Portfolio WordPress Theme Measurement Tile Area for WooCommerce Meatezy – Meat Shop & Butcher Elementor Template Kit Meatlers – Butcher Meat Shop WordPress Theme Mecha – Car Repair & Auto Service Elementor Template Kit Med Pets – Veterinarian Elementor Template Kit Meddaz – SaaS Medical Elementor Template Kit MedGlow – Healthcare & Medical WordPress Theme Medi – Medical Clinic WordPress Theme Medi Plus – Health Care WordPress Theme