गबन में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित

primarymaster.in


 प्रयागराज। संविलियन विद्यालय बंशीपुर कोरांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय सिंह को सरकारी धन के गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। 

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से चार नवंबर को जारी निलंबन आदेश के अनुसार 28 अक्तूबर को निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से प्रतिवर्ष विद्यालय को मिलने वाली 75 हजार की कम्पोजिट ग्रांट के बारे में पूछताछ की तो वह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। स्कूल की भौतिक स्थिति से कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि से कोई कार्य कराना ही प्रदर्शित नहीं हुआ, जिससे साफ है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कम्पोजिट धनरशि का गबन किया है। बीएसए ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कौंधियारा को सौंपी है और निलम्बन अवधि में उदय सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय निश्चिन्तपुर मांडा से सम्बद्ध रहेंगे।

गबन में कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment