कार्यालय सहायक के साथ सेना में एक और कैडर बना

primarymaster.in

Updated on:


नई दिल्ली, अग्निपथ योजना के प्रभावी रूप से लागू होने के बाद उसके स्वरूप में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। थल सेना ने अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट (कार्यालय सहायक) का एक और कैडर बनाया है। इसके साथ ही अब सेना में कुल छह किस्म के अग्निवीरों की भर्ती होने लगी है। इनके लिए शैक्षिक योग्यताएं भी अलग-अलग रखी गई हैं।

सेना के दस्तावेज के अनुसार, पहला कैडर अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) का है, जिसमें 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास युवाओं की भर्ती सैनिकों के रूप में होती है। दूसरा कैडर अग्निवीर (टेक्निकल) है, जिसमें 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस से 12वीं पास नौजवानों को लिया जाता है। इन्हें तकनीकी कार्य में लगाया जाता है। तीसरा कैडर अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट का है। यह कैडर नया है। हालांकि, सेना का कहना है कि यह स्टोर कीपर टेक्निकल कैडर है, जिसे अब व्यापक बनाते हुए कार्यालय सहायक और स्टोर कीपर दोनों के लिए रखा गया है। सेना के मुताबिक, इसमें कला में 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण नौजवानों को लिया जाता है। इनका इस्तेमाल कार्यालय और स्टोर कीपर दोनों कार्य के लिए किया जाएगा। दो कैडर अग्निवीरों के ट्रेड्समैन के हैं, जिनमें एक में 10वीं पास तथा दूसरे में 8वीं पास को लिया जाता है। इनसे विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य लिए जाते हैं।

महिला कैडर की भर्ती सैन्य पुलिस बलों को लिए हो रही: अग्निवीरों का छठा कैडर महिला अग्निवीरों का है, जिनकी भर्ती सैन्य पुलिस बल के लिए की जा रही है। महिला अग्निवीरों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं रखी गई है।

सभी कैडर के अग्निवीरों के लिए शैक्षिक योग्यता भले ही अगल-अलग हो पर न्यूनतम आयु 17.5 व अधिकतम 21 साल है। सूत्रों के अनुसार, सेना जरूरतों के हिसाब से अग्निवीरों के कैडर में सुधार कर रही है ताकि नियमित सैनिकों एवं अग्निवीरों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।

अगले वर्ष कई और सुधार किए जाएंगे

सेना से जुड़े सूत्रों की मानें तो 2026 में अग्निवीर योजना के चार साल पूरा होने के बाद इसमें कई और सुधार किए जाने पर विचार चल रहा है। बता दें, अग्निवीरों की भर्ती महज चार साल के लिए होती है। 2026 में पहले बैच के अग्निवीरों की सेवा खत्म हो जाएगी। इनमें से 25 फीसदी को परीक्षा के जरिये नियमित सैनिकों के रूप में नए सिरे से भर्ती किया जाएगा।

बता दें कि भारतीय सेना में करीब सवा लाख अग्निवीर भर्ती हो चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ अभी प्रशिक्षण पर हैं।

कार्यालय सहायक के साथ सेना में एक और कैडर बना

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment