यूपी गर्मी से बेहाल झांसी-उरई@46 डिग्री

primarymaster.in



लखनऊ/कानपुर, हिटी। पुरवइया के बीच मंगलवार को भी आसमान से आग बरसी। प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से यूपी के ज्यादातर शहर तपे। सूबे में झांसी और जालौन सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम पारा 46 डिग्री रहा, जबकि आगरा 45.1 डिग्री के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 

कानपुर, प्रयागराज और बांदा में भी तापमान 44 डिग्री के पार रहा। लखनऊ समेत 31 शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। 17 जिले सुपर हीट वेव की चपेट में रहे। लखनऊ में तापमान 42.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 24 घंटों में राहत नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के ऊपर एक प्रति चक्रवात की स्थिति बन रही है। पूर्वी हिस्से में में बुधवार से मौसम बदलना शुरू होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment