पांचवीं तक के बच्चे बनेंगे निपुण: महानिदेशक

primarymaster.in


 लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों के कक्षा दो तक के बच्चों को निपुण बनाने की प्रक्रिया के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने अब पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को निपुण बनाने का निर्णय किया है। इसके लिए विभाग ने मानक तय करने और कार्ययोजना तैयार करने के लिए बकायदा एक कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की सहायता से राज्य सरकार प्रदेश में कक्षा दो के बच्चों के लिए पूरे प्रदेश में निपुण मिशन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को शिक्षा के एक न्यूनतम स्तर तक पारंगत करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दो शिक्षण सत्रों से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए यह अभियान चल रहा था। एससीईआरटी के निदेशक की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यों की इस कमेटी में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, वित्त नियंत्रक समग्र शिक्षा सहित विभाग के अधिकारी और कुछ शिक्षक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

पांचवीं तक के बच्चे बनेंगे निपुण: महानिदेशक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment