टॉयलेट नहीं तो महिला ने छोड़ी ससुराल

primarymaster.in


 आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। एक महिला ने शौचालय नहीं बनाए जाने के विरोध में सुसराल छोड़ दिया। विवाह के एक साल बाद भी शौचालय बनाने की बात को अनसुना करने पर महिला मायके चली गई। अब यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है।

शहर की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले खंदौली में हुई थी। शादी के बाद से ही खुले में शौच का विरोध कर रही थी। पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी इस बात को अनदेखा कर दिया। उसे शर्म महसूस होती थी। काफी समय तक अपना विरोध जताया, लेकिन शौचालय बनाने की मांग पूरी नहीं हुई। आखिरकार उसने नाराजगी जताते हुए ससुराल छोड़ने का फैसला लिया और अब वह मायके में आकर रहने लगी। उसने मायके वालों से कह दिया कि टॉयलेट नहीं बनेगा तब तक नहीं जाएगी। हर घर में शौचालय बनाने की मुहिम भले सरकार की ओर से

संचालित है, लेकिन अभी भी तमाम जरूरतमंद परिवार इससे वंचित हैं। विवाहिता शौचालय नहीं होने से ससुराल छोड़ कर मायके चली गई।

टॉयलेट नहीं तो महिला ने छोड़ी ससुराल

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment