परीक्षकों को क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र हुए जारी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज  । 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बोर्ड के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोडयुक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 13 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रधानाचार्य पोर्टल से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिन्ट करेंगे। प्रधानाचार्य परिचय पत्र पर कार्यरत शिक्षकों के अंकित विवरण एवं फोटो को प्रमाणित कर संबंधित शिक्षक एवं स्वयं के हस्ताक्षर करेंगे।

प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र पर संबंधित परीक्षा केन्द्र का नाम अंकित करने तथा उन्हें प्रतिहस्ताक्षरित करने के लिए डीआईओएस को देंगे। डीआईओएस दो प्रतियों में प्राप्त परिचय पत्र में से एक प्रति प्रतिहस्ताक्षरित कर संबंधित प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे तथा दूसरी प्रति कार्यालय में सुरक्षित रखेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए पोर्टल पर उपलब्ध सादे परिचय पत्र एवं केन्द्रों की सूची को बीएसए संबंधित बीईओ को उपलब्ध कराई जाएगी। सचिव ने परीक्षा केंद्र व उसके आसपास साफ-सफाई, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WooCommerce Variations to Table – Grid WooCommerce Vinyl Stickers Labels Design WooCommerce WebAR (Augmented Reality) Product WooCommerce Westpac PayWay API Payment Gateway WooCommerce Wishlists WooCommerce WooSlider WooCommerce WooSlider Products Slideshow WooCommerce WorldPay WooCommrece Product Price Visibility WooComposer – Page Builder for WooCommerce