MDM के लिए सब्जी खरीदकर 40 मिनट देर से पहुंचे प्रधानाध्यापक – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


  

Mirzapur: एक ओर सरकार परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चला रही है। दूसरी ओर शिक्षकों की लापरवाही जारी है। शुक्रवार को पहाड़ी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई।

बच्चे समय से आठ बजे विद्यालय पहुंच गए थे। शिक्षक नहीं पहुंचे थे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों का इंतजार करते रहे। निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देर से पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल दास ने कहा कि सब्जी लेने चले गए थे इसलिए देर हुई। शिक्षकों की गैर मौजूदगी में बच्चे परिसर के अंदर और बाहर सड़क पर इधर-उधर टहलते नजर आए।

कुछ अभिभावक बच्चों के नामांकन के लिए विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीणों में शिक्षकों के इस लापरवाही को लेकर आक्रोश देखने को मिला। अनिल कुमार, गुड्डू भारतीय, हरीनाथ गौतम, रामसागर, रमेश और बाबा ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है।

शिक्षकों के अक्सर देर से आने के कारण बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो स्कूल चलो अभियान और शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment