डिग्री शिक्षकों के तबादले का आवेदन आज से – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

 

लखनऊ। राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्रवक्ताओं व प्रधानाचार्यों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। 14 जून को तबादले के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे शिक्षक जिनके स्थानांतरण के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, वही आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। शिक्षक व प्रधानाचार्य वेबसाइट https://hiedup.upsdc.gov.in/gdctransfer के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

वहीं ऐसे राजकीय डिग्री कॉलेज जहां पर तीन से कम प्रवक्ता हैं, वहां प्रतिस्थानी शिक्षक के कार्यभार ग्रहण करने पर ही स्थानांतरण आदेश जारी किया जाएगा। आठों आकांक्षी जिलों के शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। यहां सिर्फ दूसरे जिलों के शिक्षक स्थानांतरित होकर आ सकेंगे।विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से बुधवार को स्थानांतरण नीति जारी कर दी गई। गुरुवार व 13 जून को राजकीय डिग्री कॉलेज अपने कॉलेज में खाली पदों का ब्योरा इस पोर्टल पर भरेंगे। उच्च शिक्षा विभाग उसे सत्यापित करेगा, स्थानांतरण के लिए शिक्षक आवेदन फॉर्म भरना शुरू करेंगे और संबंधित प्राचार्य की ओर से आवेदन फॉर्मों का सत्यापन किया जाएगा।

13 जून को ही उच्च शिक्षा निदेशक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को अग्रसारित करेंगे और डाटा प्रोसेसिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं 14 जून को स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे। अगर कोई प्रधानाचार्य बिना किसी कारण के किसी प्रवक्ता का स्थानांतरण फॉर्म निस्तारित नहीं करेगा तो उसकी जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment