लखनऊ,। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एलयू और संबद्ध कॉलेजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगी। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार व आसनों को सुबह सात से आठ बजे के बीच किया जाएगा। इसके बाद कुलाधिपति के ऑडियो या वीडियो माध्यम से जारी संदेश को प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने दी। वह प्रशासनिक भवन में तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सभी जिलों में कॉलेजों व छात्रों की संख्या के अनुसार नोडल अधिकारी, हर कॉलेज का एक नोडल अधिकारी और योग कराने के लिए एक ट्रेनर होगा।
एलयू योग विभाग ने भारतीय संस्कृति एवं योग पर सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता बीएचयू आयुर्वेद संकाय के शरीर रचना विभाग के प्रोफेसर एचएच अवस्थी रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति अदभुत व विलक्षण है, इसमें जीवन का रहस्य छिपा हुआ है। सभी मनुष्यों को चाहिए कि योग मार्ग को अपनाते हुए जीवन में धर्म और कर्म को अपनाएं। संकाय समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव, अधिष्ठाता प्रोफेसर अशोक कुमार सोनकर आदि रहे।
योग पुस्तकों का वाचन
लखनऊ। डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानन्द पुस्तकालय में योग पुस्तकों का सामूहिक वाचन हुआ। विद्यार्थियों संग शिक्षकगण और कर्मचारियों ने कई पुस्तकों का वाचन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. यशवंत वीरोदय रहे।
प्रभात फेरी निकाली गई
लखनऊ। लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को इंदिरा नगर ए-ब्लॉक के योग पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। भारतीय योग संस्थान की ओर से आयोजित प्रभात फेरी में महिलाओं ने हिस्सा लिया। योग गुरु गोपेंद्र और सुनील त्यागी रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





