स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ से दहशत

primarymaster.in


 स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ से दहशत

बाह। जैतपुर विकास खंड के शाहपुर गुर्जर गांव के परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक तालाब में मगरमच्छ की माैजूदगी ने ग्रामीणों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। दहशत का आलम ये है कि पढ़ने के लिए बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान मगरमच्छ तालाब से निकल कर किनारे पर आ जाता है। हमले की आशंका से ग्रामीण डर और दहशत में हैं। ग्रामीणों अवनीश यादव, टिंकू यादव, तेजपाल, धनंजय, राहुल आदि ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़वाने की गुहार लगाई। जैतपुर के रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया वन विभाग की टीम मौके पर गई थी। पानी अधिक होने से मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी जैतपुर नीरज तिवारी के माध्यम से तालाब को खाली कराया जा रहा है। तालाब खाली होने के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। 

स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ से दहशत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment