अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में व्यवस्था सुधार को लेकर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। अब नई पहल की गई। जिसके तहत अब स्कूलों में तैनात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रोफाइल कक्षा के बाहर चस्पा होगा। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं के फोटो सहित नाम, उनकी शैक्षिक योग्यता, आवंटित कक्षा, विषय का विवरण होगा।
जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इनमें लगभग एक लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए कैलेंडर जारी होता है। मुख्य रूप से कैलेंडर शिक्षकों के लिए जारी होता है। इसी कड़ी में अब स्कूलों में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की प्रोफाइल बनेगी। जो हमारे शिक्षक नाम से बनवाई जाएगी। प्रोफाइल में शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, ब्लॉक का नाम, आवंटित कक्षा, शैक्षिक योग्यता, पदनाम, मोबाइल नंबर अंकित होंगे। वहीं, इसमें आवंटित विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि का ब्योरा रहेगा। फोटो तैयार कराने के लिए सभी स्कूलों को बजट भी जारी कर दिया गया है। अधिकतर स्कूलों में फोटो तैयार भी करा लिए गए है, लेकिन लगवाए नहीं गए है।
—
सभी स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रोफाइल कक्षा के बाहर लगाई जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही आदेश जारी हुए थे। स्कूलों में फोटो आदि भी तैयार हो गए हैं। इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है।
-डॉ. मोनिका, बीएसए
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




