स्कूल समय में बैंक, प्रधानाध्यापिका पर गिरी गाज

primarymaster.in


 मैनपुरी, डीएम के निर्देश पर बीएसए दीपिका गुप्ता ने मंगलवार को परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल विघरई घिरोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्कूल से गायब पाई गईं। इस लापरवाही पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका की एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही, एमडीएम मद में 6 माह की परिवर्तन लागत की 50 प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाध्यापिका को कठोर चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण भेजने के लिए कहा गया है।

बीएसए दीपिका गुप्ता ने मंगलवार को बिघरई अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापिका गीता पांडेय, साधना और शिक्षामित्र उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापिका प्रियंका भदौरिया स्कूल समय में बैंक में थीं। विद्यालय में 104 पंजीकृत बच्चे हैं। कक्षा 5 में 23 के सापेक्ष 4, कक्षा 4 में 16 के सापेक्ष 6, कक्षा 3 में 32 के सापेक्ष 11, कक्षा 2 में 12 के सापेक्ष 7 और कक्षा एक में 19 के सापेक्ष सिर्फ 11 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। कक्षा 3 की उपस्थिति पंजिका में 13 फरवरी के बाद, कक्षा एक, दो, चार, पांच की उपस्थिति पंजिका में 15 फरवरी के बाद किसी भी छात्र-छात्रा की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी।

Primary ka master: स्कूल समय में बैंक, प्रधानाध्यापिका पर गिरी गाज

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment