फेफना। स्थानीय थाना अंतर्गत एक गांव में ट्यूशन पढ़ने गई 9 वर्षीय बालिका के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया। तीन दिन तक घरवालों ने लोकलाज के भय से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। सोमवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कक्षा चार में पढ़ने वाली एक बच्ची अपने गांव आई थी। साथ के बच्चों सहित ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूटर ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से परिजनों ने भी घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। तीन दिन के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर थी। थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)





