ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा पर शिक्षक का आया दिल, बहला फुसलाकर लेकर हुआ फरार
फिरोजाबाद: जिले में गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. सिरसागंज इलाके में एक शिक्षक का दिल अपनी ही शिष्या पर आ गया. वह उसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया. छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सिरसागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है. छात्रा इन दिनों एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. वह कोचिंग के लिए सिरसागंज में रहने वाले गौरव के घर जाती थी. शिक्षक छात्रा से फोन पर बात भी करता था. इस दौरान शिक्षक का दिल छात्रा पर आ गया.
लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करन चाहती थी. इसकी को लेकर शिक्षक गौरव ने बेटी को अपने घर बुलाया था, तभी से वह लापता है. पिता ने जब बेटी की खोजबीन की तो जानकारी मिली कि गौरव भी गायब है. पीड़िता के पिता ने इस संबंध में शिक्षक गौरव के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है.
सिरसागंज के थानाध्यक्ष वैभव कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. शिक्षक छात्रा को कई सालों से कोचिंग दे रहा था.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





