स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, यूपी बोर्ड ने 28 हजार से अधिक स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती की है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए बोर्ड ने पोर्टल एवं मोबाइल एप विकसित किया है लेकिन समीक्षा में पता चला है कि अधिकांश विद्यालय अभी भी नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं और 30 जून में दिए गए निर्देशों को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि अपने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों (राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित) के प्रधानाचार्य से प्रतिदिन नियमित रूप से प्रथम पीरियड में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराएं।

जिन विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में लोकेशन मिसमैच की समस्या आ रही है, उनके प्रधानाचार्य मोबाइल एप पर दिए गए विकल्प के माध्यम से स्कूल गेट के सामने खड़े होकर फोटो (जिसमें विद्यालय का नाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे) अपलोड करें जिससे विद्यालय की त्रुटिरहित जिओ लोकेशन प्राप्त हो सके और लोकेशन मिसमैच की समस्या का निराकरण किया जा सके। यह भी निर्देशित किया है कि किसी विद्यालय में नवनियुक्त अथवा सम्बद्ध किए गए शिक्षकों का विवरण संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय लॉगइन के माध्यम से अपलोड किया जाए, ताकि उनकी उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज की जा सके। सचिव ने चेतावनी दी है कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment