बेसिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए बेरोजगार लामबंद

primarymaster.in


 बेसिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए बेरोजगार लामबंद

बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण और नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में एकसाथ सहायक अध्यापकों की भर्ती को लेकर बेरोजगार लामबंद होने लगे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को नगर क्षेत्र में 11508 शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन भेजा जा रहा है। वहीं आठ साल से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भर्ती की मांग कर रहे हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त पदों की संख्या नगर क्षेत्र की तुलना में कई गुना अधिक है।

बेरोजगारों ने रविवार को सुबह 10 बजे से एक्स पर #UPPRT संयुक्त विज्ञापन दो हैशटैग से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अभ्यर्थी सिर्फ सुपर टेट की मेरिट के आधार पर आगामी शिक्षक भर्ती पूरी करने की भी मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की ओर से अभी से चयन आयोग को मेल भेजे जा रहे हैं। उनका कहना है कि नई भर्ती में एकेडेमिक अंकों को मेरिट में जोड़ने की विसंगतिपूर्ण व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाए। अंतिम चयन सूची का निर्धारण शत-प्रतिशत केवल सुपर टेट परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर ही किया जाए।

बेसिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए बेरोजगार लामबंद

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment