परिषदीय स्कूलों में साढ़े तीन लाख रसोइए रखे जाएंगे

primarymaster.in


 परिषदीय स्कूलों में साढ़े तीन लाख रसोइए रखे जाएंगे

लखनऊ, । परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को मिड डे मील देने के लिए पीएम पोषण के तहत 3.53 लाख रसोइयों को रखा जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए इन रसोइयों को रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों के बीएसए को 15 दिनों में तैनाती किए जाने का आदेश दिया गया है।

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से छात्र संख्या के अनुसार स्कूलों में इनकी तैनाती की जाएगी। मानक के अनुसार 25 छात्रों तक एक, 26 से 100 छात्रों तक दो, 101 से 200 छात्रों तक तीन, 201 से 300 छात्रों तक चार, 301 से 1000 छात्रों तक पांच, 1001 से 1500 छात्रों तक छह व 1501 से अधिक पर सात रसोइयों की तैनाती होगी। रसोइयों का चयन ग्राम पंचायत समिति, वार्ड समिति के माध्यम से किया जाएगा। रसोइयों के चयन व चयन अर्हता के लिए एक समिति होगी। इसमें सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। रोटेशन के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी व सामान्य श्रेणी के रसोइयों को स्कूलों में तैनात किया जाएगा। हर वर्ष इनका चयन किया जाता है। करीब एक हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है।

परिषदीय स्कूलों में साढ़े तीन लाख रसोइए रखे जाएंगे

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment