यूपी में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक: फिर बढ़ेगी गर्मी और उमस, मौसम का ताजा अपडेट; 4 दिन तक हल्की बारिश
लखनऊ प्रदेश में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। पिछले कुछ दिनों तक सक्रिय रहने के बाद अब मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक बारिश की संभावना कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यह स्थिति 16 जुलाई तक रहने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
मानसूनी गतिविधियां धीमी पड़ने से उमस बढ़ी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार से बारिश का सिलसिला थमने से प्रदेश के कई इलाकों में उमस बढ़ गई है। दिन के समय तेज धूप निकलने और नमी अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ेगा।
कई जिलों में तापमान में हो सकता है इजाफा
मानसून की सक्रियता कम होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। फिलहाल कोई मजबूत मौसमी तंत्र उत्तर प्रदेश को प्रभावित नहीं कर रहा है। इसी वजह से प्रदेश में व्यापक वर्षा की परिस्थितियां नहीं बन रही हैं।
40 से अधिक जिलों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रिकॉर्ड किया
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






