इसी सप्ताह शुरू होगी 4,534 पदों पर दारोगा भर्ती की प्रक्रिया – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

2.5 लाख अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए करा लिया है वन टाइम रजिस्ट्रेशन

 लखनऊ : उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती की प्रकिया इसी सप्ताह शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना जरूरी होगा। इस सप्ताह दारोगा भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के बाद आरक्षित भर्ती की भी तैयारी है।

भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए ओटीआर अनिवार्य होगा। अब तक ढाई लाख अभ्यर्थी ओटीआर करा चुके हैं। बोर्ड ने 31 जुलाई को ओटीआर प्रणाली लागू की थी। उपनिरीक्षक भर्ती के बाद आरक्षी के लगभग 22 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। वहीं उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा भी जल्द होगी। लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की तैयारी है। दारोगा भर्ती से जुड़ी सूचनाओं की जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment