68,500 सहायक शिक्षक भर्ती : धरनास्थल से वीडियो कॉल पर बहनों से बात कर छलके आंसू
72 दिन से ईको गार्डन में धरना दे रहे 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी
शुरू की भूख हड़ताल, परिवार से दूर रहकर मनाया त्योहार
लखनऊ। नौकरी की आस में घर से निकले 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का संघर्ष त्योहारों पर भी भारी पड़ रहा है। लखनऊ के ईको गार्डन में 72 दिनों से धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने भाई दूज भी धरनास्थल पर मनाई। घर नहीं जा पाने के कारण उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये बहनों से बात कर त्योहार मनाया। इस दौरान बहन के सवाल, “भैया घर कब आओगे?” को सुनकर अभ्यर्थियों की आंखें नम हो गईं।
धरने का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि वह लगातार घर-परिवार से दूर ईको गार्डन में रह रहे हैं। रक्षाबंधन, दशहरा और दिवाली के बाद अब भाई दूज भी यहीं मनानी पड़ी। माता-पिता फोन पर घर लौटने और नौकरी मिलने के बारे में पूछते हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं है। अभ्यर्थियों के अनुसार अब परिवार से संपर्क का एकमात्र जरिया वीडियो कॉल रह गया है।
उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को अभ्यर्थियों की बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मुलाकात हुई थी। बैठक में दोनों विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। अभ्यर्थियों का दावा है कि मंत्रियों और अधिकारियों ने भर्ती में घोटाले की बात स्वीकार की थी। उनका कहना है कि राज्य और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भी अनियमितताएं स्वीकार कर चुके हैं, फिर भी उन्हें रोजगार नहीं मिला। आरोप है कि अब मंत्री मिलने और बातचीत करने को भी तैयार नहीं हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



