क्या 26 जनवरी के बाद लगेगी चुनाव आचार संहिता!
मुख्यमंत्री की नियुक्ति पत्र घोषणा के बाद अटकलें तेज
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए हर पांचवें दिन नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इस बयान से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ आगे खिसकने की चर्चा तेज हो गई है।
निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती है, और तब इस तरह नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते। इसलिए कयास लगाया जाने लगा है कि इस बार 26 जनवरी के बाद आयोग चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर सकता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से समय से ही चुनाव कराए जाने की बात कही जाती रही है। पिछली बार आयोग ने आठ जनवरी को चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। इस बार भी जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव का कार्यक्रम जारी हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार तमाम योजनाओं और परियोजनाओं को 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर तेजी से काम कर भी रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



